खरसिया: साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाने के लिए रायगढ़ पुलिस की पहल, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जताया उत्साह
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए जनजागरूकता बेहद जरूरी है। लघु फिल्म प्रतियोगिता को देश-विदेश से मिली 162 प्रविष्टियां इस अभियान की व्यापक पहुंच को दर्शाती हैं। उन्होंने नागरिकों से 3 अक्टूबर के कार्यक्रम में शामिल होकर साइबर जागरूकता की इस पहल को मजबूत करने की अपील की।