सादाबाद: मोहल्ला इस्लामनगर में रस्सी से बांधकर कुत्ते की पिटाई से हुई मौत, सड़क पर घसीटते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जनपद हाथरस की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सादाबाद के मोहल्ला इस्लामनगर में एक कुत्ते को रस्सी से बांधकर घसीटते हुए लाठी डंडों से मारपीट करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लाठी डंडों से की गई मारपीट से घायल हुए कुत्ते की मौत हो गई। कुत्ते को रस्सी से बांधकर घसीटते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।