सिमरिया: मछली पकड़ते समय पानी में बहे जीतेंद्र का शव 3 किमी दूर नाले में मिला; 2 दिन चला रेस्क्यू अभियान
Simariya, Panna | Aug 16, 2026 पन्ना जिले के सिमरिया में नाले के तेज बहाव में बहे 37 वर्षीय जीतेंद्र रैकवार का शव दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह 3 किलोमीटर दूर बरामद कर लिया गया। SDERF और होमगार्ड की टीम ने लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।