*बारुण नबीनगर मुख्य पथ पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत फ्लाई ऐश सफाई अभियान जोरों पर।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
बारुण नबीनगर के मुख्य पथ पर स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए फ्लाई ऐश की सफाई का विशेष अभियान चल रहा है। *एनपीजीसीएल अंकोंरहा* द्वारा इस साफ-सफाई अभियान को निरंतर संचालित किया जा रहा है।।
स्थानीय लोगों से बात करने पर जानकारी मिली कि सफाई कार्य में इस्तेमाल होने वाली मशीन भी एनपीजीसीएल द्वारा ही संचालित की जा रही है। कंपनी की ओर से सड़क को साफ-सुथरा रखने के लिए यह अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र स्वच्छ और आकर्षक दिखे।।
यह पहल स्थानीय नागरिकों के बीच सराहना पा रही है। एनपीजीसीएल के इस निरंतर प्रयास से मुख्य पथ पर जमा फ्लाई ऐश की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।।