श्री गंगानगर: CMHO कार्यालय में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचन के लिए मतदान जारी
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 16, 2026
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए मतदान जारी है। अध्यक्ष पद के लिए नवदीप सिंह मान और शरणपाल सिंह के बीच सीधी टक्कर है। रविवार को सुबह 10:00 बजे मतदान शुरू हुआ चार बजे तक होगा। शाम 6 बजे से पहले परिणाम आने की उम्मीद है। इस चुनाव के लिए 1152 मतदाता है। मतदान के लिए CMHO ऑफिस मेँ दो मतदान बूथ बनाए गए हैं।