पालोजोरी: स्वतंत्रता दिवस को लेकर सजे तिरंगे के बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक देशभक्ति का रंग नजर आया। पालोजोरी बाजार से लेकर देवीपुर, मोहनपुर नगर और विभिन्न चौक-चौराहों पर तिरंगा झंडे और तिरंगे से जुड़ी सामग्री की दुकानें सजी रहीं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे तक लोग तिरंगा झंडा, बैज, टोपी समेत अन्य सामान खरीदते नजर आये। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। बच्चों से लेकर य