हिलसा: एसयू कॉलेज में पीजी सेमेस्टर वन के विद्यार्थियों के लिए परिचय कार्यक्रम आयोजित
Hilsa, Nalanda | Sep 29, 2026 शहर स्थित एसयू कॉलेज में पीजी सेमेस्टर वन, सत्र 2026-28 के मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नये विद्यार्थियों को कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, पठन-पाठन एवं अनुशासन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयीं।