हमीरपुर: सुमेरपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों और समाजसेवियों का सम्मान, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
नगर पंचायत परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कस्बे में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कर्मियों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे एवं अधिशासी अधिकारी दिनेश आर्य ने संयुक्त रूप से सम्मानित लोगों को अंगवस्त्र एव