गुरारू: प्राथमिक विद्यालय बरोरह में 8 अगस्त को होगी पुलिस - पब्लिक संवाद गोष्ठी
Guraru, Gaya | Aug 6, 2026 पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर 8 अगस्त 2026 को पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम अपराह्न 4:00 बजे शुरू होगा। गुरारू थाना क्षेत्र में यह गोष्ठी प्राथमिक विद्यालय बरोरह में आयोजित की जाएगी।