पितृपक्ष मेला-2026 को स्वच्छ, सुरक्षित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की तैयारियां तेज़ हैं।
इसी क्रम में अपर समाहर्ता, राजस्व श्री परितोष कुमार की अध्यक्षता में स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक कर निःशुल्क सेवा शिविरों की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
स्वयंसेवी संस्थाओं से सेवा, समर्पण एवं अतिथि सत्कार की भावना के साथ कार्य करने तथा जिला प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने की अपील की गई।
प्रशासन तथा स्वयंसेवियों की सेवा भावना से श्रद्धालुओं के लिए आयोजित होगा सुरक्षित पितृपक्ष मेला। 🙏
#pitrapakshamela2026 #gayabihar #travel #touristattraction #incredibleindia
Gaya, Bihar | Aug 19, 2026