Public App Logo
खीरी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बारातियों से भरी बस, युवती की मौत। कस्बा खीरी के मोहल्ला पट्टी रामदास में गुरुवार शाम करीब 7 बजे पीलीभीत से आई बारात की बस सड़क पर झूल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। बस में करंट उतरने से अफरा-तफरी मच गई और बारातियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।हादसे में झुलसी जीनत (23 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल मोतीपुर में चल रहा है।घटना के बाद लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह, एएसपी पवन गौतम, एएसपी विवेक तिवारी, सदर एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह समेत भारी पुलिस बल पहुंचा।मामले में विद्युत विभाग के जेई विमल रावत के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाना खीरी में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #LakhimpurKheri #Kheri #BreakingNews #ElectricShock #BusAccident - Lakhimpur News