खंडवा: 5 अक्टूबर को हरसूद आएंगे CM मोहन यादव, कलेक्टर ने संभाली कमान; हेलीपैड से रोड शो तक की तैयारियां
खंडवा जिले के हरसूद में 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रस्तावित दौरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। गुरुवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।