नूंह के शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज पर गंभीर आरोप
चार साल के बच्चे के पिता मोहम्मद आरिफ ने आरोप लगाया है कि बच्चे को परेशानी बाएं पैर में थी, लेकिन ऑपरेशन स्वस्थ दाएं पैर का कर दिया गया। पिता का दावा है कि ऑपरेशन के बाद बच्चे को चलने में परेशानी हो रही है।
मामले को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं मेडिकल कॉलेज निदेशक के मुताबिक जांच रिपोर्ट आ चुकी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नूंह, हरियाणा बबिता वर्मा | Ground Zero News
#Nuh #NuhNews #Mewat #MewatNews #Haryana
Haryana, India | Aug 10, 2026