ऊंचाहार: ऊँचाहार कोतवाली समेत अन्य सरकारी संस्थानों पर धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
शनिवार को देश भर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।ऊँचाहार क्षेत्र में भी विभिन्न सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।कोतवाली में कोतवाल ओमप्रकाश राय, ब्लाक में बीडीओ सुनील कुमार सिंह, तहसील में एसडीएम विवेक राजपूत, ग्राम न्यायालय में न्यायाधिकारी पारितोष प्रकाश ने ध्वजारोहण किया।इस दौरान शहीदों को नमन किया।