गुमला: स्कूली ऑटो-वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने का मामला, सुरक्षा पर उठे सवाल
Gumla, Gumla | Sep 30, 2026 शहर में स्कूली बच्चों के आवागमन में लगे ऑटो और वैन चालकों की मनमानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई चालक वाहनों की निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर स्कूल पहुंचा रहे हैं। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। क्षमता से अधिक बच्चों के बैठने से वाहनों में पर्याप्त जगह नहीं बचती, जिससे बच्चों को असुविधा के बीच सफर करना पड़ता