चाचौड़ा: मंडल अध्यक्ष को कुर्सी न मिलने पर भड़कीं चाचौड़ा विधायक, वायरल वीडियो पर बोलीं- सभी को सम्मान मिले
गुना में प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर वाराणसी से बड़नगर जा रही जल जन सेवा संकल्प यात्रा दो दिन पहले चाचौड़ा के बीनागंज पहुंची थी। कार्यक्रम में चाचौड़ा मंडल अध्यक्ष को मंच पर कुर्सी ना मिलने पर भड़की चाचौड़ा भाजपा विधायक प्रियंका मीणा का वीडियो वायरल हुआ था। 1 अक्टूबर को विधायक का बयान सामने आया कहा, सभी को सम्मान मिलना चाहिए।