मोहम्मदगंज: नहर में डूबने से वृद्ध की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बीरध्वर गांव स्थित नोनिया टोला निवासी खेदरु चौहान (60) की सोमवार सुबह नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि खेदरु चौहान सुबह नहर में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया।