जबलपुर: जबलपुर जीआरपी ने ट्रेन में मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया, चोरी का मोबाइल बरामद
पुलिस अधीक्षक रेल, जबलपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना जीआरपी जबलपुर द्वारा रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है।जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 06, इटारसी छोर पर चेकिंग के दौरान पुलिस स्टाफ को एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर तेज कदमों से जाता हुआ दिखाई दिया।