लोजपा आर जिला कार्यालय में ईमाम गजाली ने किया झंडोत्तोलन, शहीदों को किया नमन।
शेखपुरा बाईपास रोड स्थित मेहूस मोड़ के समीप लोजपा (आर) जिला कार्यालय में शनिवार को जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया।
ईमाम गजाली ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जमुई सांसद अरुण भारती, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित जिलेवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। देश के वीर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
झंडोत्तोलन कार्यक्रम में ईमाम गजाली के साथ महेश पासवान, विजय पासवान,मुकेश पासवान, मिथुन पासवान, अरविंद पासवान, राधे यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Imam Ghazali Imam Ghazali Ljp R Imam Ghazali Chirag Paswan Arun Bharti - अरुण भारती Arvind Kumar