#सर्पदंश के इलाज में विश्वनाथ जिला अस्पताल की बड़ी सफलता
👉जहरीले सर्पदंश के इलाज में विश्वनाथ जिला अस्पताल ने फिर से सफलता की मिसाल पेश की है।
👉मात्र 24 घंटे के भीतर अत्यंत जहरीले सांप के काटने से मौत के मुंह में पहुंची दो महिलाओं की जान बचाने में अस्पताल सफल रहा है।
👉जानकारी के अनुसार, डिपलंगा चाय बागान की मोइना घाटोवाल और बिहाली के मोनाबारी की मीन गोवाला नामक दो महिलाओं को जहरीले सांप ने काट लिया था।
👉डॉ. रिपुन चेतिया के नेतृत्व में विश्वनाथ जिला अस्पताल ने एक हजार से अधिक सर्पदंश मरीजों की जान बचाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।