Public App Logo
खोली पंचायत में पूर्व प्रधान द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन युवाओं ने बढ़-चढ़ कर किया रक्तदान, करीब 40 यूनिट ब्लड हुआ एकत्रित ग्राम पंचायत खोली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर हर साल की भांति इस बार भी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान केवल चौधरी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में टांडा मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम ने पहुंचकर लगभग 40 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया। इस दौरान खोली पंचायत के युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और कई अंजान जिंदगियों को बचाने के लिए अपना रक्त दान किया। कांगड़ा से सुमन महाशा की रिपोर्ट - Himachal Pradesh News