पलासी: पलासी बना मिसाल, स्वच्छ भारत की नई उम्मीद
Palasi, Araria | Sep 25, 2026 पलासी स्थित जन शिक्षण संस्थान में "स्वच्छता ही सेवा 2026" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और सैकड़ों प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। निदेशक राजेश कुमार की अगुवाई में सभी ने स्वच्छता की शपथ ली और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प व्यक्त किया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।