चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मथुरा स्वीट्स पर छापा मारा, 20 किलो खराब रसगुल्ले और एक्सपायरी पास्ता जब्त किया
आगामी पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी सिंहभूम के खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने चक्रधरपुर क्षेत्र में एक बड़ा जांच अभियान चलायाl खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम और दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के तहत शहर के कई प्रमुख रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और किराना स्टोरों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई का जायजा लिया गयाl