शामली: शामली पुलिस ने कोर्ट से वांछित मुजफ्फरनगर के शाहपुर निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Aug 14, 2026 शुक्रवार को शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि जनपद में वांछित, वारंटी व एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जनपदस्तर पर एसपी के आदेश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस पार्टी ने कोर्ट से वांछित चल रहे मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर के मोहल्ला नूरवाफान निवासी शहजाद नाम अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।