अंबाह: चंबल का जलस्तर बढ़ने से रामगढ़, सुखध्यान का पुरा और इंद्रजीत का पुरा का संपर्क टूटा, ग्रामीणों ने उठाई पुल की मांग
Ambah, Morena | Aug 15, 2026 अम्बाह। चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने से रामगढ़, सुखध्यान का पुरा और इंद्रजीत का पुरा गांव प्रभावित हैं। आवागमन बाधित होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था और जरूरत पड़ने पर एसडीआरएफ/एनडीआरएफ टीम भेजने की मांग की है। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पहले पुल निर्माण का आश्वासन मिला था, लेकिन आज दिनांक तक लोग परेशान है।