मरवाही: सिवनी में विश्व हाथी दिवस पर हाथी संरक्षण एवं सुरक्षित सह-अस्तित्व का दिया गया संदेश, गज संकेत ऐप का शुभारंभ
विश्व हाथी दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र मरवाही में हाथी संरक्षण, हाथी-मानव द्वंद्व की रोकथाम एवं जन-जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार दोपहर 2 बजे कार्यक्रम में विगत वर्षों में हाथियों के कारण जनहानि से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें जिला प्रशासन एवं वन विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।