मड़ियाहू: वरुणा नदी से अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र में वरुणा नदी से करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। विजय गिर पोखरा, पचौली के पास ग्रामीणों ने शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल जौनपुर और भदोही जिले की सीमा के पास होने के कारण शव किस थाना क्षेत्र में आता है, इसे लेकर कई घंटे तक असमंजस बना रहा। सीमा निर्धारण