Public App Logo
ई-टोकन बना किसानों की परेशानी! यूरिया खाद के लिए लग रहे चक्कर | HK News Ground Report खरीफ सीजन के बीच किसानों को यूरिया खाद के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। HK News की टीम ने खाद वितरण केंद्र पहुंचकर किसानों से बातचीत की, जहां किसानों ने ई-टोकन व्यवस्था में आ रही दिक्कतों को खुलकर बताया। किसानों का कहना है कि टोकन बुकिंग में तकनीकी समस्याओं के कारण कई दिनों तक नंबर नहीं आता, जिससे उन्हें बार-बार केंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई किसान दूर-दराज के गांवों से आने के बावजूद बिना खाद लिए वापस लौटने को मजबूर हैं। देखिए HK News की यह खास ग्राउंड रिपोर्ट, जिसमें किसानों की जुबानी सुनिए उनकी वास्तविक परेशानी। #HKNews #GroundReport #EToken #Urea #Fertilizer #Farmers #Kisan #Agriculture #MadhyaPradesh #UreaCrisis - Chhapara News