भितरवार: नगर में राष्ट्र भक्ति के जय घोष के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकली, क्षेत्रीय विधायक हुए शामिल
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भितरवार में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। खंड स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य,जनप्रतिनिधि,अधिकारी और नागरिक शामिल हुए हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों से नगर को गूंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रहे।