दारू: दूधमटिया वन महोत्सव की तैयारियों का डीएफओ ने लिया जायजा, दिए दिशा-निर्देश
दूधमटिया वन महोत्सव की तैयारियों का डीएफओ ने लिया जायजा, दिए दिशा-निर्देश। दूधमटिया वन महोत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को डीएफओ विकास कुमार उज्जवल ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरी व्यवस्था का जायजा लिया और कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों को समय से पूरा करने का दिशानिर्देश दिया।