मुज़फ्फरनगर: कांवड़ यात्रा की भीड़ में बाइक चोर गैंग का खेल, 2 आरोपी गिरफ्तार, 8 चोरी की बाइक बरामद, सगे भाइयों का गैंग बेनकाब
कांवड़ यात्रा की भीड़ में बाइक चोरी करने वाले गैंग का सिविल लाइन पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 8 चोरी की मोटरसाइकिल, एक फर्जी नंबर प्लेट और 4 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जावेद अपने सगे भाई शाहरुख के साथ बाइक चोरी करता था और आस मोहम्मद को बेचता था। पुलिस अब गिरोह के तीसरे साथी और अन्य वारदातों