पेण्ड्रा रोड गौरेला: पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की पीट-पीट कर की हत्या, गौरेला पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
ग्राम केंवची उरांवपारा में महिला बिरसिया बाई बैगा की मौत से सनसनी। मृतिका के बेटे नरेश बैगा ने अपने पिता नंदलाल बैगा पर डंडे से सिर, चेहरे, हाथ, पैर और सीने में मारपीट कर हत्या करने का लगाया आरोप। पुलिस ने बेटे के बयान के आधार पर धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर मामले की जांच में जुटी है। आरोपी फरार पुलिस मामले की जांच में जुटी।