शामली: नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में झिंझाना पुलिस ने बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया
Shamli, Shamli | Aug 16, 2026 रविवार को शामली के झिंझाना थाने की पुलिस ने बताया कि 14 अगस्त को क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ स्कूल आते जाते समय छेड़छाड़ करने और धमकी देने की वारदात प्रकाश में आई थी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है, जिसके कब्जे से एक छुरा भी बरामद हुआ है।