दुधि: दीघुल गांव में टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल, अस्पताल में इलाज जारी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दीघुल गांव में मंगलवार को पानी से भरा टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धान की क्यारी में पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और काफी देर तक फंसा रहा। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और चालक को निकालने के प्रयास में लग गए।