पहले से ही गन्दगी से अटे पड़े पंचकूला में बारिश ने और बिगाड़े हालत - ओ पी सिहाग
अगर समय पर शहर की रोड़ गलीज़ साफ़ हो जाती तो बारिश से ऐसे हालात नहीं होते।
पंचकूला,18 अगस्त: जननायक जनता पार्टी पंचकूला के ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने नगर निगम , पी एम डी ए तथा एच एस वी पी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर प्रशासन के अधिकारी समय रहते शहर की बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था को ठीक कर लेते तो आज पंचकूला की जनता को बारिश के पानी की सही निकासी नहीं होने से से होने वाली परेशानी से बचा जा सकता था। उन्होंने कहा कि शहर की सभी वाटर स्टोरम चैनल एवं रोड़ गलीज़ को मार्च अप्रैल के महीनों में अच्छी तरह साफ़ कर दिया जाता तो आज शहर के लोगों इस मुसीबत से बचाया जा सकता था । उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से ये टेन्डर जून जुलाई में लगाए गए जिसकी वजह से पानी की निकासी की लाइनज पूरी तरह साफ़ नहीं हो पाई जिसका खामियाजा पंचकूला की जनता को भोगना पड़ रहा है। उन्होंने कहा आज सुबह तड़के एवं शाम को हुई बरसात से शहर का जीवन बिल्कुल ठप होकर रह गया है। शहर की सडकें तालाब बन गई है जिसकी वजह से हज़ारों राहगीरों को विशेष कर छोटी गाड़ियों एवं दो पहिये वाले वाहन चालकों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा है ।काफी सेक्टरो , गांवों एवं कालोनियों में घरों में पानी घुसने से सामान का बहुत नुकसान हुआ है तथा परेशान भी होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि रोड गलीज़ के जितने भी टेन्डर हुए हैं उनकी पूरी जांच भी होनी चाहिए तथा जो जिम्मेदार अधिकारी एवं ठेकेदार है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
ओ पी सिहाग ने कहा कि सफ़ाई कर्मियों की हड़ताल के कारण पहले से ही गन्दगी से अटे पड़े शहर में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है ,जहा गन्दगी से सारे शहर में बदबू फैलने लगेगी वहीं बीमारियाँ भी बढ़ेगी । उन्होंने कहा कि अगर सरकार के नुमाइंदे प्रदेश के सफ़ाई कर्मचारियों की जायज मांगों को मान लेते तो आज भारी बारिश के कारण पहले से गन्दगी से अटे पड़े शहर के लोगों को इतनी ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।
Ambala, Ambala | Aug 18, 2026