कायमगंज: नवाबगंज में 29वीं तिरंगा यात्रा निकली, स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर
नवाबगंज नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जय हिंद कमेटी के तत्वावधान में 29वीं तिरंगा यात्रा निकाली गई। शनिवार को आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, जनप्रतिनिधि और नगरवासी शामिल हुए। यह यात्रा बरतल स्थित माता खेरे मंदिर से शुरू हुई। वहां से यह नगर के मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए फर्रुखाबाद रोड स्थित नगर पंचायत कार्यालय पर समाप्त हुई।