राठ: सरसई गांव के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, शिक्षिका पत्नी गंभीर रूप से घायल
Rath, Hamirpur | Aug 13, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव के पास आज बुधवार को पत्नी के साथ बाइक से स्कूल जा रहे सहायक अध्यापक व उनकी पत्नी सामने से आ रहे ई-रिक्शा की टक्कर से घायल हो गए। गंभीर हालत में शिक्षक को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है।