सिवनी: सिवनी में 160 यूनिट रक्तदान से फैला मानवता का संदेश
Seoni, Seoni | Aug 15, 2026 सिवनी में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में जिले में रक्तदान शिविर एवं जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। शनिवार को जिला चिकित्सालय सिवनी में 52 यूनिट और सिविल अस्पताल बरघाट में 108 यूनिट, कुल 160 यूनिट रक्तदान किया गया। युवाओं और रक्तवीरों ने उत्साह से भाग लेकर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया।