सिकंदरा: सिकंदरा में व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन, पटेल चौक पर मूर्ति पर किया गया माल्यार्पण, समीम अंसारी बने नगर अध्यक्ष
सिकंदरा कस्बे में गुरुवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सिकंदरा की ओर से व्यापारी सम्मान समारोह एवं नगर इकाई के गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिकंदरा व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारी व व्यापारी ढोल-नगाड़ों के साथ पटेल चौक पहुंचे, जहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया