डेहरी: डेहरी में अधिवक्ता प्रवीण दुबे के निधन पर उपेंद्र कुशवाहा ने जताया शोक
Dehri, Rohtas | Oct 3, 2026 डेहरी में अधिवक्ता प्रवीण दुबे के निधन पर उपेंद्र कुशवाहा ने जताया शोक डेहरी। राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने डेहरी की लाला कॉलोनी पहुंचकर दिवंगत अधिवक्ता प्रवीण दुबे के परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता प्रवीण दुबे के असामयिक निधन को बेहद दुखद बताया।