बांधवगढ़: उमरिया में 6 घंटे की बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा
उमरिया में करीब 6 घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले की नदियां और नाले उफान पर हैं। जिला मुख्यालय से गुजरने वाले चपहा नाले में करीब 9 से 10 फीट पानी भर गया है, जिससे कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। तेज बहाव के चलते कई जगह जलभराव की स्थिति है और पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 6