सहारनपुर: जिला महिला अस्पताल की एसएनसीयू टीम को मिला आईएपी प्रशंसा पुरस्कार-2026
सहारनपुर जिला महिला अस्पताल की विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) की टीम को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारतीय बाल रोग अकादमी (आईएपी) प्रशंसा पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। आईएपी के प्रतिनिधिमंडल ने एसएनसीयू का भ्रमण कर टीम को स्मृति चिह्न गुरूवार दोपहर 2:00 बजे प्रदान किया।