जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम जोड़ेगा एवं पोहमार के 6 किसानों को भूमि अधिग्रहण के एवज में कुल 10 लाख 39 हजार 829 की मुआवजा राशि का भुगतान किया गया।
ग्राम जोड़ेगा एवं पोहमार मार्ग पर बास्ता नाला में पहुंच मार्ग एवं पुल निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के बदले पात्र किसानों को मुआवजा राशि के चेक प्रदान किए गए।
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर संबंधित विभाग एवं राजस्व अमले द्वारा प्रकरणों का परीक्षण कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद किसानों को उनकी अधिग्रहित भूमि का मुआवजा प्रदान किया गया।
जनदर्शन में आवेदन, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और किसानों को मिला उनका हक।
#Kondagaon #Jandarshan #Farmers #LandAcquisition #SushasanSarkar Chhattisgarh
12 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 25, 2026