एकंगरसराय: फिरोजा गांव में महीनों से नाली जाम, कीचड़ और जलजमाव से ग्रामीण परेशान
नगर पंचायत के वार्ड नंबर-09 स्थित फिरोजा गांव में महीनों से नाली जाम रहने के कारण जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। नाली का गंदा पानी गलियों में जमा रहने से पूरी गली कीचड़ से भर गयी है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।