मिहींपुरवा: गिरिजापुरी बिछिया मार्ग पर बाइक सवारों के सामने आए टाइगर के दो शावक, राहगीरों ने मदद कर सुरक्षित पहुंचाया
मिहींपुरवा से लौटते समय पत्रकार जुनैद खान और बलवंत यादव को गिरजापुरी-बिछिया मार्ग पर टाइगर के दो शावक दिखे। शावक अचानक उनकी बाइक के सामने आ गए।इसी दौरान सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन चालक ने डिपर देकर उन्हें रुकने का इशारा किया। वाहन सवार लोगों ने बताया कि आगे टाइगर अपने बच्चों के साथ है। उन्होंने जुनैद और बलवंत से अकेले आगे न जाने को कहा।