कैराना: कैराना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यालयों में शान से फहराया गया राष्ट्रध्वज तिरंगा
Kairana, Shamli | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार प्रातः करीब आठ बजे कैराना में सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।