तिजारा: भिवाड़ी में श्री श्री गौर निताई शोभायात्रा में गूंजा हरि नाम संकीर्तन, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
Tijara, Alwar | Aug 16, 2026 इस्कॉन सेंटर भिवाड़ी द्वारा रविवार दोपहर 1:00 बजे श्री श्री गौर निताई की भव्य शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और हरी नाम संकीर्तन करते हुए भगवान श्री गौर निताई का संदेश जन जन तक पहुंचाया। कमल माधव ने बताया कि इस युग में भगवान के पवित्र नाम का संकीर्तन ही उन्नति का प्रभावी मार्ग है।