गोपालपुर: नवगछिया में नवजात की मौत मामले की समीक्षा, मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के इलाज पर जोर
मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला द्वारा नवजात की हत्या के मामले में बाल संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. सुग्रीव दास ने अनुमंडल सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में एसडीपीओ अनिकेत कुमार सहित बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. दास ने अधिकारियों से मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्रवाई करने की अपील की।