चकरनगर: आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय उत्सव एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से क्षेत्र के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय उत्सव एवं संवाद कार्यक्रम के क्रम में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे रम्पुराघार, नगला चौप, राजपुर, कोटरा, गढ़ाकसदा सहित विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति की सदस्य एवं मुख्य अतिथि रेणु शुक्ला ने सहभागिता की।