RCFC बचाओ संघर्ष समिति ने आज गांधी जयंती पर गांधी
वाटिका के सामने मुंह में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
क्रमिक अनशन के 44वें दिन संघर्ष समिति पहुंची गाँधी वाटिका : गुरु शरण परमार
क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र जो कि जोगिंदर नगर में आयुष विभाग की 125 बीघा जमीन के अंदर विकसित किये गए विभिन्न आयुर्वेदिक विभागों के कार्यालयों में से एक है जो कि केंद्रीय अनुदान पाकर हिमाचल सहित सात राज्यों के किसानों को जड़ी बूटी उगाने के लिए प्रयोगशाला में पास किये हुए उन्नत किस्म के बीज व नर्सरी उपलब्ध करवा रहा था उसको सोलन स्थित नौणी विश्वविद्यालय में स्थानांत्रित किये जाने के प्रस्ताव को खारिज करवाने हेतू RCFC बचाओ संघर्ष समिति पिछले 44 दिनों से गांधीवादी तरीके से क्रमिक अनशन चला रही है l यह जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि आज दो अक्टूबर को महात्मा गाँधी जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में संघर्ष समिति ने जोगिंदर नगर स्थित गाँधी वाटिका में महात्मा गाँधी जी की मूर्ति के सामने मुँह में काली पट्टी बांधकर धरना दिया l संघर्ष समिति ने गांधी जी की मूर्ति के आगे बैठकर यह सन्देश आयुष विभाग भारत सरकार को दिया कि उन्हें गांधी जी के सपनों के भारत की परिकल्पना को जीवित रखने का प्रयास करना चाहिए और संघर्ष समिति की 44 दिनों की माँग को सुनना चाहिए क्योंकि सरकारें और सरकारी विभाग जनता को सुविधा देने के लिए होते हैं ना कि परेशान करने के लिए और संघर्ष समिति कोई नया कुछ नहीं माँग रही बल्कि जो जोगिंदर नगर में इस संस्थान के कार्य करने के लिए हर उपयुक्त सुविधा यहाँ पर उपलब्ध थी जिसके चलते यह यहाँ स्थापित किया गया था उसे किसी अन्य कारणों के चलते यहाँ से स्थानांत्रित करना उचित नहीं है और जोगिंदर नगर की जनता इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी l वहीं क्रमिक अनशन पर 44वें दिन देवीदास रांगड़ा, अंतरिक्ष अवस्थी, वीरी सिंह और सुनील शर्मा बैठे l इस मौके पर जिला परिषद कुशाल भारद्वाज, ट्रक यूनियन के प्रधान अजय ठाकुर, सेवानिवृत डी. एस. पी. ज्ञान चंद ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष शुभ राय धरवाल, अर्जुन सिंह, राजेंद्र सेन, विजय भंगालिया, पान सिंह ठाकुर, जय करण और नरेश धरवाल आदि मौजूद रहे l
#nonfollowersfriend #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #protest Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal Indian National Congress Sukhvinder Singh Sukhu Indian National Congress - Punjab Bharatiya Janata Party (BJP)
Mandi, Mandi | Oct 2, 2026